- Hindi News
- नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी का एसडीएम ने लिया जायजा
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी का एसडीएम ने लिया जायजा
जिलापंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जांजगीर एसडीएम शिव अनंत तायल ने मंगलवार को नगर पहुंचकर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। जनपद पंचायत और तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर नगरीय चुनाव के संबंध में अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। तहसील में पदस्थ स्टाफ एवं कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई। इसके बाद वे कॉलेज रोड स्थित मंगल भवन पहुंचे।
मंगल भवन में नगरीय चुनाव में होने वाली मतगणना अन्य चुनाव कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियेां को दिशानिर्देश दिया। मंगल भवन के निरीक्षण के बाद नगरपालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण करते हुए मतदाता सूची एवं नगरीय चुनाव के संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी केके पटेल से जानकारी लेते हुए स्टाफ को नगरीय चुनाव का सही तरीके से संचालन करने का आदेश दिया नगरपालिका परिषद के बाद वे जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण करते हुए कक्ष में उपस्थित लिपिक से योजनाओं के संबंध में जानकारी ली गई।
जनपद पंचायत का निरीक्षण करने के बाद जनपद सीईओ महेशचन्द्र को शासकीय योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन एवं योजनाओं से हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने की बात कही। जनपद कार्यालय के ऊपर निर्माणाधीन कार्य का भी निरीक्षण करते हुए कार्य के संबंध में जानकारी ली गई। इस मौके पर तहसीलदार संदीप सिंह ठाकुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी केके पटेल, जनपद पंचायत सीईओ महेशचन्द्र, पटवारी ज्योतिष सर्वे और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।