कार्यकर्ताओं को सशक्त करने के काम आएगा कार्यालय: डा. रमन
मुख्यमंत्री ने भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का किया लोकार्पण।
भास्कर न्यूज | जांजगीर- चांपा
कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए निर्मित भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया। सीएम ने नवनिर्मित कार्यालय के सभागार में भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यालय निर्माण के लिए यहां के कार्यकर्ताओं ने जिस जज्बे के साथ अपनी भागीदारी निभाई वह काबिले तारीफ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है।
जांजगीर- चांपा जिले के कार्यकर्ता भी संघर्षशील हैं जिनकी मेहनत से यहां आगामी चुनाव में परचम लहराना है। इस कार्यालय से मिशन 2018 के अभियान के लिए एक नए उत्साह के साथ जुट जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि इस सर्वसुविधायुक्त कार्यालय में बुध स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर लगाकर अंतिम छोर के कार्यकर्ता व समाज में रहने वाले व्यक्तियों तक भाजपा सरकार की योजनाओं को पहुंचा सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस उत्साह व उमंग के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने लिए कार्यालय निर्माण कराया वह पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें अपना यही जोश व जज्बा आगे की बरकरार रखना होगा ताकि हमें अपनी चौथी पारी खेलने में सफलता प्राप्त हो सके। नवनिर्मित कार्यालय के निर्माण समिति के प्रभारी लीलाधर सुल्तानिया ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए आज का दिन काफी गर्व का है। समस्त ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपने वर्षों पुरानी स्वप्न को आज साकार किया है। कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री ग्यारसी मोदी व व्यास कश्यप ने किया। इसके पूर्व युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में बड़ी माला से डॉ. रमन सिंह व मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री सौदान सिंह , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह, पवन साय , सांसद कमला पाटले , संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, विधायक खिलावन साहू , अंत्यावसायी विकास निगत अध्यक्ष निर्मल सिन्हा , पूर्व मंत्री बलिहार सिंह ,पूर्व विधायक सौरभ सिंह, सुरज कश्यप, नारायण चंदेल ,धर्मेन्द्र राणा, हितेश यादव, मनीष तिवारी, सुधीर अग्रवाल, मुकेश भोपालपुरिया जितेन्द्र खांडे, आशीष अग्रवाल, गौरव उपाध्याय, राजेन्द्र साहू, नीतेश स्वर्णकार, विकास शर्मा, हर्ष पालीवाल, सूरज बजाज, प्रणव शर्मा, पंकज अग्रवाल, रमेश सोनवानी, अरमान खान, महेन्द्र कश्यप, बसंत शर्मा, मणिकांत अग्रवाल, टिंकू यादव, संतोष मीरी सहित बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सीएम डॉ. रमन सिंह का स्वागत करते भाजपाई।