पुटपुरा में रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख मंजूर
जांजगीर- चांपा | पुटपुरा के गाजर पारा में रंगमंच निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल देवांगन ने 2 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। ग्रामवासियों ने विधायक से भेंट कर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रंगमंच बनवाने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर देवांगन ने विधायक मद से इस कार्य के लिए राशि मंजूर की है।