पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समस्या निपटाने गिरगिरा में लगाया गया शिविर

समस्या निपटाने गिरगिरा में लगाया गया शिविर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन बार रद्द होने के बाद डभरा ब्लाक के गांव गिरगिरा में 10 फरवरी को आखिरकार जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में सांसद समेत और कलेक्टर समेत सभी विभाग के अधिकारी समस्या का निराकरण करने पहुंचे। जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने मांग और शिकायत से संबंधित 138 आवेदन दिए। मौके पर ही 104 आवेदन का निराकरण हुआ। जिला पंचायत सदस्य पीतांबर पटेल ने गिरगिरा हायर सेकंडरी स्कूल की समस्याओं को हल करने की मांग रखी। विधायक प्रतिनिधि हेमंत पटेल ने मांड नहर में मनरेगा तहत सफाई करवाने की मांग की।

इस मौके पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने कहा है कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपनी विभिन्न मांगो व समस्याओं के निराकरण के लिए जिला व ब्लाक मुख्यालयों तक न जाना पड़े इसके लिए जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अंतिम पंक्ति और अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना ही शिविर लगाने का प्रमुख उद्देश्य है। सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में किसानों के लिए फसल बीमा, बेरोजगार युवाओं के लिए मुद्रा योजना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या योजना तथा स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए स्वच्छ भारत अभियान सहित अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर ओपी चौधरी के कहा कि जानकारी के अभाव में बहुत से लोग शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते है। इसके लिए इन शिविरों के माध्यम से गांव-गांव में पहुंचकर लोगांे को इन योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है ताकि वो इनका अधिक से अधिक लाभ ले सकें। कलेक्टर ने बताया कि किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा में मृत्यु हो जाने पर संबंधित परिवार को अब 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। इसी तरह राशनकार्डधारी सदस्यों में किसी भी तरह की गंभीर बीमारी होने पर उनका इलाज संजीवनी कोष के तहत कराया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले में राजस्व समाधान अभियान भी संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि मांड क्षेत्र में नहरों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा ताकि अंतिम छोर तक किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध हो सके। शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पीतांबर पटेल, श्रीमती सुकमती सिदार, श्रीमती तुलसी देवी, विधायक प्रतिनिधि मनीष चौधरी , मनोज पटेल, अनुविभागीय दण्डाधिकारी डभरा श्रीमती रीता यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

उन्नत कृषि उपकरण का वितरण
शिविर में उद्यान विभाग की ओर से किसानों को मुनगा पौधों का वितरण किया। कृषि विभाग द्वारा 4 किसानों को डीजल पंप व 5 किसानों को स्प्रेयर पंप प्रदान किया। अतिथियों द्वारा शिविर स्थल पर 6 गर्भवती माताओं की गोदभराई व 6 माह की आयु पूर्ण करने वाले 5 बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन किया गया। इस असवर भूमिअधिग्रहण के लिए र|ू बहरागुड़ा को 50 हजार और डमरूधर को 40 हजार रुपए मुआवजा राशि वितरित की गई।

शिविर में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण- स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 50 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई तथा 15 निशक्तता प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसी प्रकार आयुर्वेद विभाग द्वारा 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक औषधियां वितरित की गई। पशुधन विकास विभाग द्वारा 112 पशुपालकों को पशुओं की बीमारियों से संबंधित दवाएं प्रदान की गई।

आयोजन
खबरें और भी हैं...