पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्लेसमेंट कैंप से युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्लेसमेंट कैंप से युवाओं को मिलेगा रोजगार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने 15 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। कैंप में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुसार भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी केएन पटेल ने बताया कि निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान नवकिशान बायो प्लांटेक बिलासपुर एवं शिवशक्ति बायो प्लांटेक बिलासपुर उपस्थित द्वारा कई पदों पर भर्ती की जाएगी । सेल्स एक्जीक्यूटिव्ह के 41 पदों पर 12 वीं पास युवाओं की भर्ती होगी। एचआर एक्जीक्यूटिव्ह और एग्रीकल्चर अधिकारी के भी 2- 2 पद पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। एचआर एक्जीक्यूटिव्ह के लिए एमबीए और एग्रीकल्चर अधिकारी के लिए बीएससी (एग्रीकल्चर) की शैक्षणिक योग्यता वालों को नौकरी का अवसर मिलेगा। मौके पर ही प्रमाण पत्रों की जांच के बाद साक्षात्कार लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...