आज बाराद्वार के पास 2.30 घंटे पावर ब्लाक
मेंटनेंस के लिए खोखसा फाटक बंद रहेगा 16 को
बिलासपुर मंडल के अंतर्गत नैला-चांपा स्टेशनों के बीच जांजगीर सपमार मध्य लाइन में आवश्यक मेंटनेंस किया जाएगा। इसके कारण 16 फरवरी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक फाटक बंद रहेंगा। मेंटनेंस के कारण यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था छोटे वाहनों के लिए खोखसा सपमार एवं बड़े वाहनों के लिए पिसौद मार्ग से पास किया जा जाएगा।
ट्रेनों पर पड़ेगा असर, तीन से चार ट्रेनें रहेंगी रद्द
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा
अगर आप 13 फरवरी को बिलासपुर, रायगढ़ की ओर जाने की प्लान बना रहे है तो केंसिल कर लें या पता कर लेवंे क्योकि 13 फरवरी को बाराद्वार के पास ट्रेफिक सह पावर ब्लाक लिया जाएगा। जरूरी काम होने की वजह से कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और ट्रेनों का स्टापेज रायगढ़ व बिलासपुर में ही समाप्त कर दिया जाएगा।
बिलासपुर रेल मंडल के बाराद्वार स्टेशन में जरूरी काम के लिए 13 फरवरी को ट्रैफिक सह पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बाराद्वार रेलवे स्टेशन के बीच स्टेशन में फुट ओवरब्रिज स्थापित किया जाएगा। ब्लॉक के दौरान दो ट्रेनें रद्द रहेंगी, वहीं दो को गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया जाएगा। फुट ओवरब्रिज का काम काफी समय से लंबित हैं। बाराद्वार में फूट ओवरब्रिज का लांचिंग के लिए 2.30 घंटे का समय लिया गया है। सुबह 11.30 बजे से ट्रैफिक सह पॉवर ब्लाॅक की अनुमति ली गई है। इस खंड से होकर गुजरने वाली ट्रेनें ब्लॉक के दौरान प्रभावित होंगी।
बिलासपुर जोन के अंतर्गत बाराद्वार स्टेशन में फुट ओवरब्रिज लाचिंग 13 फरवरी को की जाएगी। इसके लिए 2.30 घंटे का ट्रेफिक सहपावर ब्लाक लिया गया है। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेगी। इसके अलावा नैला-चांपा स्टेशन के बीच समापर में पटरी की आवश्यक मेंटनेंस किया जाएगा। इस दाैरान फाटक रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी। छोटे वाहनों के लिए रूट परिवर्तन किया गया है। अंबिकेश साहू, सीपीआरओ बिलासपुर मंडल
58117/58118 झारसुगड़ा-गोंदिया-झारसुगड़ा पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगड़ा-बिलासपुर के बीच समाप्त होगी
58118 गोंदिया-झारसुगड़ा पैसेंजर को बिलासपुर में समाप्त कर बिलासपुर से 58117 झारसुगड़ा-गोंदिया बना चलाया जाएगा।
58214/58213 बिलासपुर-झारसुगड़ा-बिलासपुर पैसेंजर
68735/68738 रायगढ-बिलासपुर-रायगढ़ पैसेंजर
ये रास्ते में समाप्त होंगी
ये ट्रेने रहेगी रद्द