पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षाकर्मियों को दी कार्रवाई की चेतावनी

शिक्षाकर्मियों को दी कार्रवाई की चेतावनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर- चांपा

शिक्षाकर्मी एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। अपनी मांगों को लेकर शिक्षाकर्मी 15 फरवरी से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। परीक्षा के समय यदि शिक्षाकर्मी हड़ताल पर गए तो होगी उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होना तय है। शासन ने इस संबंध में फरमान जारी कर दिया है। अपनी 28 सूत्रीय मांगो के साथ अनिश्चतकालीन हड़ताल करने वाले शिक्षाकर्मी संघ ने इसके बाद भी हड़ताल से पीछे हटने से इंकार कर दिया है।

बोर्ड एग्जाम के समय हो रही शिक्षाकर्मियों की हड़ताल के कारण इस बार शासन एवं संघ के बीच आरपार की स्थिति बन गई है। बीते लंबे समय से वेतन विसंगति एवं संविलियन की मांग के साथ अपने अधिकारों की दुहाई देकर विरोध कर रहे शिक्षाकर्मी सोमवार से हड़ताल पर जा रहे हैं। राज्य शासन ने भी बोर्ड एग्जाम के दौरान होने वाली हड़ताल को लेकर अग्रिम तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त एसके जायसवाल ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले शिक्षाकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश सभी जिलों में जारी किए हैं। शिक्षाकर्मी संघ के सचिव बोधीराम साहू ने बताया कि शासन के आदेश से शिक्षाकर्मी भयभीत नहीं हैं। पूर्व से तय 28 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिले में शिक्षाकर्मी 15 फरवरी से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

संविलियन की प्रमुख मांग
शिक्षाकर्मी अपने संविलियन की मुख्य मांग पर अड़े हैं। जबकि शासन ने साफ कर दिया है कि शासकीय कर्मचारी नहीं होने के कारण ऐसा मुमकिन नहीं है। इसके अलावा छठा वेतनमान देने, दूसरे सभी भत्ते देने, पदोन्नति एवं इसी तरह की करीब 28 मांगें हैं।

बोर्ड परीक्षा पर पड़ेगा असर
बोर्ड परीक्षा 23 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा केन्द्रों में बैठक व्यवस्था के लिए एग्जाम से कुछ दिन पूर्व ही तैयारियां शुरू हो जाती है और एग्जाम हाल में ड्यूटी के लिए भी बड़ी संख्या में शिक्षाकर्मियों की मदद ली जाती है लेकिन हड़ताल के कारण यह काम प्रभावित हो सकता है।

खबरें और भी हैं...