निशक्त शिविर में 50 बच्चों की हुई जांच
सक्ती|अखिल भारतीयविकलंाग चेतना परिषद की जांजगीर चांपा जिला इकाई द्वारा 21 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर अखरा भाठा सक्ती में मानसिक निशक्त और मंदबुद्धि बच्चों की जांच एवं अभिभावकों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ डीपी अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री मदन मोहन अग्रवाल , जगदीश बंसल, लखनलाल अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल अकलतरा, परिषद के जिला अध्यक्ष कन्हैया गोयल एवं जिला मंत्री पीतांबर अग्रवाल थे जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों से करीब 80 लोगों ने अपना पंजीयन करवाया जिसमें 50 का उपचार मंद बुद्धि विशेषज्ञ डॉ कांतभूषण गौण के नेतृत्व में तकनीकी विशेषज्ञ ग्रेस कुजूर, बेबी सोनवानी, निर्भय सिंह, रोज तिग्गा, शलभ गौण ने किया। शिविर के दौरान भारी संख्या में मंद बुद्धि बच्चे एवं मानसिक रूप से निशक्तजन पंहुचे जिनकी नगर के विभिन्न लोगों ने सेवाएं करते हुए उनकी जांच में सहयोग किया। डॉ डीपी अग्रवाल और रामअवतार अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निशक्तों के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए। समाजसेवी जगदीश बंसल एवं जिला महामंत्री पीतांबर अग्रवाल ने कहा कि परिषद द्वारा पूरे राष्ट्र में ऐसे शिविरों के माध्यम से सभी प्रकार की विकलांगता को दूर करने हेतु कार्यक्रम किए जा रहे हैं
मंदबुद्धि विशेषज्ञ डॉ कांतिभूषण गौण ने कहा कि आज के शिविर में मंदबुद्धि , सेरेब्रल पालसी, आर्टिज्म, लर्निंग डिसेबल सहित विभिन्न प्रकार के बच्चों की जांच की गई है। शिविर के बाद नियमित रूप से ऐसे चयनित बच्चों में यथासंभव सुधार के लिए उनके अभिभावकों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री गौण ने ऐसे बच्चों के सभी अभिभावकों को अभिभावक संघ से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे संघ से जुड़ने से प्रशिक्षण की यह व्यवस्था नियमित रूप से जारी रह सकेगी। इस मौके पर लखनलाल अग्रवाल , संजय अग्रवाल, बजरंगलाल अग्रवाल , रमेश सिंघानियां, गोविंद देवांगन, रामनारायण गौतम, सुरेश कसेरा, मुकेश अग्रवाल, अमर अग्रवाल सहित काफी संख्या में परिषद के सदस्य उपस्थित थे।
फोटो- 21 जेएएन 8
==========
निशक्तों का उपचार