पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदोन्नति : शिक्षाकर्मियों से मांगी जानकारी

पदोन्नति : शिक्षाकर्मियों से मांगी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती|जिला पंचायतमें होने जा रहे पदोन्नति के लिए सक्ती ब्लाक के पात्र शिक्षाकर्मी वर्ग 3 वर्ग 2 से आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन आगामी 22 सितंबर से किया जाएगा। सक्ती ब्लाक के किसी भी विद्यालय में जिला पंचायत द्वारा नियुक्त न्यूनतम 7 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले एवं स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षक पंचायत सहायक शिक्षक पंचायत के सभी दस्तावेजों का सत्यापन जिला पंचायत जांजगीर -चांपा में किया जाएगा। यदि कोई शिक्षक अवकाश में है तो उनके स्थान पर कोई परिचित उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन करा सकता है। दस्तावेजों के सत्यापन के लिए जो समय-सारणी निर्धारित की गई है। उसके तहत 22 सितंबर को संपूर्ण जिले के शिक्षक पंचायत जो भौतिक, वाणिज्य, रसायन, भूगोल, जीवविज्ञान तथा गणित विषय में स्नातकोत्तर या स्नातक उत्तीर्ण है, उपस्थित होंगे। इसी तरह 23 सितंबर को अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास तथा संस्कृत विषय के, 24 सितंबर को राजनीति विषय के तथा 25 सितंबर को हिन्दी विषय में स्नातकोत्तर स्नातक उत्तीर्ण शिक्षक पंचायत को उपस्थित होने को कहा गया है। इसी तरह 26 सितंबर को सक्ती विकासखंड के सहायक शिक्षक पंचायत जो बीएससी. बायो है, उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। शिक्षाकर्मी संघ के ब्लाक पदाधिकारियों ने सभी शिक्षाकर्मियों से जिला पंचायत में उपस्थित होने की अपील की है।

=======

दस्तावेजों का सत्यापन