पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में मिली युवक की लाश

खेत में मिली युवक की लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर|रेलवे पटरीके किनारे खोखसा के खेत में जांजगीर के चंदनिया पारा के एक युवक की लाश मिली। युवक सप्ताह भर से लापता था। युवक अपराधी प्रवृत्ति का था। पुलिस के अनुसार नगर के चंदनियापारा निवासी मुकेश यादव करीब सप्ताह भर पहले से घर से लापता था। रविवार की शाम को उसका शव खोखसा रेलवे फाटक के किनारे पानी से भरे खेत में होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने धान के पौधों के बीच से शव को निकाला शव पुराना होने के कारण सड़ांध रही थी।

पुलिस के अनुसार युवक मुकेश यादव अपराधी प्रवृत्ति का था कई मामलों में जेल जा चुका है, आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या करके लाश का खेत में फेंका होगा। युवक की स्वाभाविक मौत हुई है या हत्या इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।