भूपेश बघेल का नगर आगमन आज
अकलतरा|प्रदेश कांग्रेसकमेटी भूपेश बघेल का 22 सितम्बर को साउथ बिहार एक्सप्रेस से सुबह 11 बजे अकलतरा स्टेशन में आगमन होगा। स्टेशन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह के नेतृत्व में गाजेबाजे, आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत रैली के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल को जांजगीर तक ले जाया जाएगा। प्रशान्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल के प्रथम नगर आगमन को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है।
नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार एवं फ्लैक्स बैनर लगाए जा रहे हैं। क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में रेल्वे स्टेशन में पहुंचने की अपील युवक कांग्रेस नेता सौरभ सिंह , राघवेन्द्र व्यास एवं युवक कांग्रेस अकलतरा विधानसभा अध्यक्ष निखिल कौशिक ने की है।
========