- Hindi News
- एफआईआर रजिस्टर कराने भटक रहे जनपद के सीईओ
एफआईआर रजिस्टर कराने भटक रहे जनपद के सीईओ
सीमा विवाद के कारण टाल रहे थाना प्रभारी
भास्करन्यूज|जांजगीर
महात्मागांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों के खिलाफ पंद्रह दिनों बाद भी थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। जनपद पंचायत मालखरौदा के सीईओ कई बार थाने का चक्कर लगा चुके हैं, पर सीमा विवाद के कारण थाना प्रभारी उन्हें टालते जा रहे हैं।
जिले की मालखरौदा और पामगढ़ ब्लॉकों के कुछ गांवों में मन रेग्स के कार्यों में फर्जीवाड़ा की जांच जिला प्रशासन ने कराई थी। अभी पामगढ़ ब्लॉक की जांच पूरी नहीं हो पाई है लेकिन मालखरौदा में जांच भी पूरी हो गई है, जांच में जाे दोषी पाए गए जिला पंचायत के कार्यक्रम अधिकारी योगेश्वर दीवान सहित नौ संविदा कर्मचारियों को कलेक्टर ने नाैकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले जैजैपुर के भी कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार लोगों की सेवा समाप्त की जा चुकी है। इन सभी दोषियों के खिलाफ कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को उनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई के साथ ही दिए हैं। जैजैपुर का मामला एक माह से अधिक हो गया वहीं मालखरौदा का भी पखवाड़ा भर से ज्यादा हो गया है। पर दोषियों के खिलाफ जुर्म दर्ज नहीं हो पाया है।
इनके खिलाफ
होनी है रिपोर्ट
मालखरौदाब्लॉक के कार्यक्रम अधिकारी संजय यादव, सहायक प्रोग्रामर आदित्य कौशिक, तकनीकी सहायक क्लेस्तुस लकड़ा, विजय कुमार सत्पथी, लेखापाल भूपेंद्र साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर गुड़िया नारंग, वीरेंद्र उपाध्याय रामेश्वर सूर्यवंशी, मालखरौदा के तत्कालीन सीईओ श्री बंजारे और तकनीकी समन्वयक एसडीओ (आरईएस) श्री भार्गव के खिलाफ भी एफआईआर कराने कहा गया है।
अब डभरा में लिखाएंगे रिपोर्ट- सीईओश्री यदु ने बताया कि उन्हें डभरा थाना में मामला दर्ज कराने के लिए कहा जा रहा है, उच्चाधिकारियों से सलाह लेकर दो दिन बाद वे डभरा जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
मिला गया मौका
मनरेग्स के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर कराने का आदेश बहुत पहले हो चुका है। पुलिस किसी आपराधिक मामले में संदिग्ध आरोपी के गिरफ्तारी से पहले उसका नाम इसलिए नहीं बताती कि नाम सार्वजनिक होने पर संदिग्ध कहीं भाग जाए। इस मामले में आरोपी नामजद हैं, रिपोर्ट नहीं होने के कारण पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकती। पर आरोपियों को मालूम है कि गिरफ्तारी तो हाेगी