पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्यार के इजहार के लिए स्पेशल डे का इंतजार

प्यार के इजहार के लिए स्पेशल डे का इंतजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइन-डेको प्रेम के इजहार का दिन माना जाता है। इस दिन लोग अपने प्रिय को रेड रोज या उपहार देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। वेलेंटाइन-डे नजदीक आने के साथ लोगों में इसे लेकर उत्साह बढ़ रहा है, खासकर युवाओं में इसका उत्साह अधिक है।

कुछ साल पहले तक वेलेंटाइन-डे का क्रेज महानगरों बड़े शहरों तक सीमित था, लेकिन अब छोटे शहरों अौर कस्बों में भी लोग इसे मनाने लगे हैं। हालांकि अभी यहां रेस्टोरेंट संसकृति विकसित नहीं हुई है, पर लोग इस दिन अपने प्रिय को उपहार देते हैं। प्यार की इस भावना को भुनाने के लिए व्यापारियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। वेलेंटाइन-डे 14 फरवरी के लिए दुकानदारों ने युवा वर्ग की पसंद अनुसार आकर्षक गिफ्ट आइटम की व्यवस्था की है। स्टोन की मूर्तियां, सॉफ्ट ट्वाय, वेलेंटाइन-डे टाफी, मैजिक कैंडल समेत कई नए गिफ्ट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में 50 से 2 हजार रुपए तक के गिफ्ट हैं। जनरल स्टोर संचालकों ने बताया कि वेलेंटाइन-डे पर रेड रोज, स्टोन की कपल स्टेच्यू, लाइटिंग मैसेंजर, थ्रीडी ग्रीटिंग्स, सॉफ्ट ट्वाय की मांग अधिक होती है। इसके अलावा पर्स परफ्यूम भी गिफ्ट के लिए पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि वेलेंटाइन डे के एक दिन पहले ही अधिक बिक्री होगी।

बाजार में आए ग्रीटिंग्स

रेड रोज का महत्व

प्यारऔर लाल गुलाब का काफी नजदीकी संबंध है। प्यार का इजहार यदि लाल गुलाब के साथ हो तो बात ही कुछ और होती है। इस दिन फूलों के राजा लाल गुलाब की काफी डिमांड रहती है। इस मौके पर कम से कम डेढ़ से दो हजार रुपए के रेड रोज की बिक्री हो जाती है। हालांकि इस मौसम में घर के बगीचे में भी फूलों की कमी नहीं रहती, यही वजह है कि युवाओं की नजर गार्डन के फूलों पर भी है।

वेलेंटाइन डे