पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव का आगाज आज समापन 13 फरवरी को

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव का आगाज आज समापन 13 फरवरी को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाज्वल्यदेवलोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का आयोजन 10 से 13 फरवरी तक जिला मुख्यालय में होगा। इस लोक महोत्सव का उद्घाटन समारोह हाईस्कूल मैदान में 10 फरवरी को दोपहर 3 बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा की सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले के मुख्य आतिथ्य में होगा।

अध्यक्षता जांजगीर-चांपा के विधायक मोतीलाल देवांगन करेंगे। पूर्व में उद्घाटन समारोह छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और छत्तीसगढ़ सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चन्द्राकर की अध्यक्षता में होना था। अपरिहार्य कारणों से विधानसभा अध्यक्ष और संस्कृति मंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। इस चार दिवसीय लोक महोत्सव एग्रीटेक कृषि मेला के दौरान प्रतिदिन स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कृषि, पशुपालन, उद्यान, मछली पालन, रेशम सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल एवं जीवंत प्रदर्शनी आयोजन स्थल पर लगाई जाएगी। इसके साथ ही कृषक संगोष्ठी सम्मेलन, पशु मेला, फल-फूल प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। युवाओं के लिए यूथ कान्क्लेव होगा। कैरियर गाइडेंस मोटिवेशन सेशन के साथ ही रोजगार मेला का आयोजन भी किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन 10 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। दूसरे दिन 11 फरवरी को फेमस भारतीय ड्रमर शिवामनी फ्यूजन का कार्यक्रम होगा। तीसरे दिन 12 फरवरी को हिन्दी सिनेमा जगत की मशहूर पार्श्व गायिका पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति का फिल्म स्टार नाईट और चौथे दिन 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे से इण्डियन आईडल फेम अनन्या मिश्रा का तथा शाम को गजल गायक पंकज उधास का कार्यक्रम होगा। लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक मेला के चौथे अंतिम दिन 13 फरवरी को यूथ कॉनक्लेव समापन समारोह प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस मौके पर सीएम विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। महोत्सव की तैयारी में अमला सोमवार को जुटा रहा। मैदान में पंडाल तैयार कर सजावट का काम किया गया।

मेला स्थल का जायजा लेते कलेक्टर।

मेले में होगी मौज

हाईस्कूल मैदान में मेला भी लगेगा, जहां सभी का मनोरंजन होगा। मेले में झूले और मौत कुंआ के साथ मनोरंजन के कई आईटम आए हैं। इसके अलावा खानेपीने के व्यंजन के भी स्टाल लगेंगे। इस बार मेले में पहली बार विदेशी झूला टोरा-टोरा आया है। बच्चे इस नए झूले के साथ ही ब्रेकडांस झूला, ड्रेगन झूला, नाग नागिन झूला, टावर झूला, आक्टोपस, सिलेबो झूला सहित एक दर्जन झूले का आनंद ले सकेंगे। मेले के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के आयटम भी आए हैं।