फोन से लिंक करवा सकते हैं एलपीजी नंबर
जांजगीर|रसोई गैसकी सब्सिडी चाहिए तो आप अपना बैंक अकाउंट नंबर जल्द ही घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी नंबर से लिंक करवाएं। यह काम फोन पर जानकारी देकर भी निपटा सकते हैं। तेल कंपनियों के निर्देश पर उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए यह व्यवस्था की गई है। एजेंसी से अगर इस संबंध में फोन आए तो उन्हें जानकारी जरूर दें। आपसे बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड नंबर पूछा जाएगा।
आईएफएससी कोड आपकी बैंक पासबुक और चेकबुक में लिखा रहता है।