सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव कल
जांजगीर|सरस्वती शिशुमंदिर हायर सेकंडरी स्कूल नैला- जांजगीर में वार्षिकोत्सव का आयोजन बुधवार 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले होंगी। अध्यक्षता पूर्व विस उपाध्यक्ष नारायण चंदेल करेंगे।
विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती देवी रात्रे हांेंगी।