अधेड़ ने किया 3 साल की बच्ची से अनाचार
कोरबा | उमरेलीमें एक अधेड़ ने 3 साल की बच्ची से अनाचार की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उरगा थाना अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिला के समीप उमरेली गांव स्थित है। यहां रहने वाले एक ग्रामीण की 3 वर्षीय बच्ची सोमवार की सुबह लगभग 8.30 बजे घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान गांव के समारू कुर्रे (42) पिता पीरित राम उसे अनंयत्र ले गया। जहां उसने बच्ची से अनाचार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंंची। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने समारू को पकड़ लिया।