पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेती, किसानी से है जिले की पहचान

खेती, किसानी से है जिले की पहचान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईस्कूल मैदान में 10 फरवरी को चार दिवसीय जाज्वल्य देव लोक महोत्सव एग्रीटेक कृषि मेले का आगाज हुआ। सांसद कमला पाटले ने महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि जांजगीर- चांपा की कृषि प्रधान जिले के रुप में पहचान है। किसानों की मेहनत के कारण यह जिला धान खरीदी में प्रदेश में अव्वल है। धान की उन्नत खेती और किसान ही जिले की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जांजगीर- चांपा सबसे अधिक सिंचित है और यहां के किसान भी नहर का लाभ लेकर खुशहाल हो रहे हैं।

कृषि मेले को किसानों के लिए कारगर बताते हुए सांसद ने कहा कि जिला बनने के बाद से लगातार यह मेला लगता रहा है। इसका किसानों को फायदा मिल रहा है। मेले में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती के गुर बताए जाते हैं। क्षेत्र के किसानों को कृषि के नई तकनीकों और फसल की नई किस्मों की जानकारी मिलती है। इसका लाभ वे अपने कृषि कार्य में लेते हैं। जांजगीर- चांपा विधायक मोतीलाल देवांगन ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोसा, कांसा और कंचन के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर नगर पालिका जांजगीर- नैला अध्यक्ष मालती रात्रे, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सूरज व्यास कश्यप, कलेक्टर ओपी चौधरी, एसपी प्रशांत अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मैदान में विकास कार्यों की प्रदर्शनी के लिए सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। इसके अलावा प्राइवेट संस्थानों ने भी स्टाल लगाए हैं। सरकारी और प्राइवेट मिलाकर 85 स्टाल लगे हैं। उद्घाटन समारोह के बाद सांसद समेत अतिथियों द्वारा विभागीय विकास प्रदर्शनी के स्टाल का अवलोकन भी किया गया।

नहीं आए विधानसभा अध्यक्ष

महोत्सवके उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष पंंचायत मंत्री नहीं पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समारोह का उद्घाटन दाेपहर 3 बजे विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में होना था। अध्यक्षता राज्य शासन के पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा की जानी थी। इसके लिए आमंत्रण पत्र भी छप चुका था लेकिन समारोह के एक दिन पहले दोनों ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। ऐसे में विशिष्ट अतिथि सांसद कमला पाटले को मुख्य अतिथि बनाया गया। उद्घाटन समारोह 3 बजे की बजाए शाम 6 बजे शुरू हुआ। सभी विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन मोतीलाल देवांगन के अलावा कोई नहीं पहुंचा।

किसानों के लिए हर दिन नए कार्यक्रम

चारदिवसीय कृषि मेले के दौरान किसानों के लिए हर दिन कुछ कुछ कार्यक्रम होगा। उप संचालक कृषि कार्यालय परिसर में 11 फरवरी को कृषि संगोष्ठी होगी। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को उन्नत खेती के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। तीसरे दिन 12 फरवरी को सुबह 11 बजे खोखसा कृषि फार्म में कृषि यंत्रों का प्रदर्शन कर किसानों को दिखाया जाएगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे से कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के हाई स्कूल मैदान में मुख्य आतिथ्य में कृषक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन 13 फरवरी को पुराना कलेक्टोरेट परिसर में उन्नत पशु प्रदर्शनी लगेगी।

सांसद ने बताई किसानों की पीड़ा

मंचसे सांसद ने किसानों की पीड़ा भी बताई। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के दम पर जिला धान खरीदी में अग्रणी है उनकी परेशानी भी कम नहीं है। सांसद ने कहा कि किसान समर्थन मूल्य पर धान बेच चुके हैं लेकिन अब भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं। दूर दराज से बैंक पहुंच रहे किसानों को भुगतान नहीं मिलने के कारण या तो बैरंग घर लौट रहे हैं या बैंकों के आसपास ही रतजगा करना पड़ रहा है। सांसद ने मंच से कलेक्टर का इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि बैंकों में धान की राशि के भुगतान की व्यवस्था दुरूस्त कराने की बात कही।

फीता काटकर महोत्स्व का आगज करती सांसद कमला देवी पाटले अन्य अतििथगण।

समापन सीएम करेंगे

चारदिवसीय समारोह का समापन 13 फरवरी को मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह करेंगे। सीएम के मुख्य आतिथ्य में समापन समारोह दोपहर 3 बजे से होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन जिले के प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल करेंगे। इस दौरान सीएम द्वारा जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास भी किया जाएगा। अंतिम दिन सुबह 11 बजे से यूथ कानक्लेव भी होगा।

अंधेरे में डूूबा कार्यक्रम स्थल

उद्घाटनसमारोह के दौरान भी नगर की विद्युत व्यवस्था ने अपनी बदहाली का अहसास करा दिया। समारोह की मुख्य अतिथि सांसद ने अपना भाषण शुरू ही किया था कि बिजली गुल हो गई। मंच समेत पूरा कार्यक्रम स्थल अंधेरे में डूब गया। जनरेटर को चालू करने में पांच मिनट का समय लग गया। इस दौरान सांसद अपने स्थान पर ही खड़ी रहीं। जनरेटर से लाईट शुरू होने के बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा।

फिल्म स्टार नाइट आज

महोत्सवके दौरान हर दिन शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पहले सत्र में स्थानिय कलाकार तो रात 10 बजे से बाहर से आए कलाकार प्रस्तुति देंगे। पहले दिन रात में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। दूसरे दिन 11 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिवामणी फ्यूजन का फिल्म स्टार नाईट होगा। हिन्दी सिनेमा के मशहुर संगीतकार एआर रहमान की बैंड में ड्रम बजाने वाले ड्रमर शिवामणी के ग्रुप द्वारा समां बांधा जाएगा।





तीसरे दिन 12 फरवरी को पद्मश्री से सम्मानित हिन्दी फिल्मों की पार्श्वगायिका कविता कृष्णमूर्ति द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। अंतिम रात 13 फरवरी को मशहुर गजल गायक पंकज उधार अपनी रूमानी गजलों से समां बांधेगे।