मंडी चुनाव के लिए अधिकारी नियुक्त
जांजगीर| नगरीयनिकाय और पंचायत चुनाव के बाद अब मंडी चुनाव होने वाले हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी चौधरी ने कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 के तहत जिले में मंडी समितियों के निर्वाचन के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। नैला, अकलतरा, चांपा ,सक्ती, आमनदुला, जैजैपुर मंडी के लिए रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अपील अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।