बोर्ड परीक्षा सामग्री का वितरण 13 14 को
जांजगीर| बोर्डपरीक्षा 23 फरवरी से शुरू होगी है। परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाओं अन्य गोपनीय सामाग्रियांे का वितरण शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक 02 खोखराभाठा जांजगीर से 13 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। पहले दिन 13 फरवरी को जिला मुख्यालय से बाहर के परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को और 14 फरवरी को जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को सामग्री दी जाएगी।