संभागायुक्त समीक्षा बैठक लेंगे 12 को
जांजगीर| बिलासपुरसंभाग के आयुक्त सोनमणि बोरा 12 फरवरी को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। कलेक्टर ओपी चौधरी ने सभी विभागीय अफसरों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। संभागायुक्त दूसरे दिन 13 फरवरी को लोक महोत्सव के समापन में भी शामिल होंगे।