- Hindi News
- िनकाय चुनाव, चांपा से हुई नामांकन की बोहनी
िनकाय चुनाव, चांपा से हुई नामांकन की बोहनी
पहलेचरण में होने वाले चार नगरपालिका के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू हुई। नपा जांजगीर- नैला, चांपा, सक्ती और अकलतरा के लिए रिटर्निंग आफिसर्स के पास से पहले दिन ही 35 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म खरीदा।
चांपा में सर्वाधिक 24 फार्म बिके और यहीं से नामांकन की भी बोहनी हुई। चांपा के वार्ड नंबर 4 के लिए मिथिला सिंह ने रिटर्निंग आफिसर एसडीएम अरविंद शर्मा के समक्ष पार्षद का नामांकन दाखिल किया। यहां पार्षद के लिए 22 नामांकन फार्म बिके। अध्यक्ष पद के लिए राजेश अग्रवाल और अवधेश गुप्ता ने फार्म खरीदा। जिला मुख्यालय जांजगीर- नैला की सीट के लिए सबसे कम मात्र 2 फार्म पार्षद के लिए खरीदे गए। अकलतरा में 3 तो सक्ती में 6 अभ्यर्थियों ने फार्म खरीदा। चांपा को छोड़कर कहीं भी पहले दिन कोई फार्म जमा नहीं हुआ। नपा जांजगीर- नैला के लिए कलेक्टोरेट में नामांकन फार्म वितरण और जमा किया जा रहा है। यहां रिटर्निंग आफिसर कलेक्टर ओपी चौधरी हैं। सक्ती, चांपा और अकलतरा में संबंधित एसडीएम को रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है।
नामांकन15 तक- प्रथमचरण के लिए 8 दिसंबर को निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन की अंतिम तििथ 15 दिसंबर तय की गई है। सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 16 दिसंबर को होगी। नाम वापसी 19 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक ली जा सकेगी। प्रतीक चिन्हों का आबंटन 19 दिसंबर को नाम वापसी के बाद किया जाएगा। मतदान 29 दिसंबर को होगा।