पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग बाइकर्स पर कार्रवाई, दी गई चेतावनी

नाबालिग बाइकर्स पर कार्रवाई, दी गई चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोपहियावाहनों मेंे सुबह शाम तेज गति से फर्राटे भरना नाबालिगों को भारी पड़ सकता है, यातायात पुलिस ने सोमवार की सुबह 6 बजे से ही ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और दो घंटे की कार्रवाई में 25 नाबालिगों को बाइक चलाते हुए पकड़ लिया। सभी नाबालिगों के बाइक जब्त कर थाना लाया गया। पालकों की पेशी हुई। उन्हें अगली बार गलती होने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी देने के बाद सभी से नौ-नौ सौ रुपए पेनाल्टी ले बाइक छोड़ी गई।

नाबालिगों को बाइक में स्कूल भेजना, उन्हें घूमने के लिए बाइक देना पैसे वालों का शगल बन गया है। ऐसे मिडिल स्कूल हाईस्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग जिनके पास बिना गियर वाली बाइक चलाने तक का लाइसेंस नहीं है, वे भी फास्ट पिक अप वाली बाइक लेकर स्कूल जाते हैं तथा समय बेसमय फर्राटे भरते रहते हैं।

ऐसे नाबालिग स्कूली बच्चों को दुर्घटना से बचाने के लिए सोमवार की सुबह 6 बजे से ही यातायात पुलिस ने नगर के तीन स्थानों पर कैंप लगाया। नेताजी चौक में एएआई रामफल कश्यप के साथ चार आरक्षक, बीटीआई चौक में एएसआई श्री सारीवान कचहरी चौक में एएसआई ओपी महतो के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। सुबह 8 बजे तक दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान 25 नाबालिग बाइक में फर्राटे भरते पकड़े गए। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में रखकर उन्हें स्कूल भेज दिया। उनके पालकों को थाना बुलाया गया। एएसपी विजय अग्रवाल ने सभी पालकों की क्लास ली। उन्होंने पालकों को बताया कि जानबूझकर नाबालिगों की जान वे जोखिम में डालें, सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव है कभी भी अप्रिय स्थिति हो सकती है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि गलती दोहराई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पालकों ने भविष्य में नाबालिगों को बाइक नहीं देने का वादा किया। इसके बाद सभी बाइक चालकों से नौ- नौ सौ रुपए पेनाल्टी लेकर छोड़ा गया।

थाना में खड़ी नाबालिग बाइकर्स की जब्त बाइक।

लगातार चलेगा अभियान

यातायातप्रभारी टीआई एसबीएस राणा ने बताया कि माइनर्स बाइक चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। जिन्हें आज पकड़ा गया है। उनकी बाइक का नंबर नोट किया गया है। दोबारा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

^सुबह ट्यूशन स्कूल जाने वाले नाबालिग तेज रफ्तार से फर्राटे भरते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पालकों को चेतावनी दी गई है। अगली बार पकड़े