पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों को देने बैंक से निकाली रकम, ले उड़ा उठाईगीर

मजदूरों को देने बैंक से निकाली रकम, ले उड़ा उठाईगीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्कफेड दफ्तर के सामने से एक लाख की उठाईगिरी

भास्करन्यूज|जांजगीर

राइसमिल में काम करने वाले मजदूरों का भुगतान करने के लिए एक राइस मिलर एसबीआई से एक लाख रुपए निकलवाया। उसे अपनी बाइक की सीट के नीचे पन्नी में भर कर रखा था। कुछ काम के लिए वह रास्ते में डीएमओ दफ्तर में रूका। महज तीन से पांच मिनट के अंदर किसी ने सीट की डिक्की का ताला तोड़कर रूपयों से भरा पॉलिथीन पार कर दिया। घटना सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे की है।

नैला के कृष्णा राइस मिल का विमल पालीवाल मिल में काम करने वाले मजदूरों को भुगतान करने के लिए एसबीआई के मेन ब्रांच से एक लाख रुपए निकलवाया। पांच- पांच सौ की दो गड्डी पॉलिथीन में भर कर उसने अपनी बाइक क्रमांक सीजी 11 सी 6627 में सीट के नीचे रख दिया। लिंक रोड होेते हुए वह मिल जाने के लिए निकला। इसी रास्ते में मार्कफेड का दफ्तर है। वहां कुछ काम होने के कारण वह रूका। बाइक बाहर छोड़कर अंदर गया। वापस लौटा तो बाइक की सीट का लाक टूटा था। अंदर से रुपयों से भरा पालीथीन का बैग गायब था। विमल ने बताया कि अंदर में उसे महज पांच मिनट लगे होंगे। इतने कम समय में उठाईगिर लॉक तोड़कर रकम से भरा पॉलिथिन पार कर दिया। सूचना पर टीआई रश्मिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात उठाईगिर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

हुई नाकाबंदी- उठाईगिरीकी सूचना मिलते ही तत्काल सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने नगर के भी चौक चौराहों आउटर में बाइक और चार पहिया वाहनों की सघन जांच की। अन्य थाना क्षेत्रों में भी नाकाबंदी कर तलाश की कोशिश की गई।

मार्कफेड जिले के बड़े दफ्तरों में एक है। करोड़ों का व्यवसाय करने वाले व्यवसायी यहां आते हैं। निश्चितरूप से अन्य लोगों के पास भी रकम होती होगी। पर हादसा नहीं हुआ है। सोमवार को एक व्यवसायी शिकार हो ही गया। इतने बड़े दफ्तर में एक सीसी कैमरा तक नहीं है। यदि बाहर में ही एक सीसी कैमरा होता तो उठाईगिर पुलिस की पकड़ में होता।

मार्कफेड के दफ्तर में रोज दर्जनों व्यवसायी, राइस मिलर, ट्रांसपोर्टर विभिन्न कार्यों से आते हैं। दिन भर यहां पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। फोर व्हीलर बाइक सामने ही खड़ी रहती है। इसके बावजूद काेई उठाईगिर बहुत कम समय में ही रकम पार करने में सफल हो गया। इससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि आरोपी को रकम निकालने सीट के नीचे रखने त