जिपं सीईओ का पदभार संभाला
जांजगीर|जिपं सीईओचंद्रकांत उईके के अवकाश के कारण राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2012 के अधिकारी शिव अनंत तयाल को सक्ती एसडीएम से जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ किया है। तयाल ने 6 दिसंबर को जिला पंचायत कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया गया है। इधर शिव अनंत तयाल के जिला पंचायत सीईओ बनने के साथ ही सक्ती एसडीएम के पद पर आशीष टिकरिया की पदस्थापना की गई है।