पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्मासिस्टों ने सीएम के नाम दिया ज्ञापन

फार्मासिस्टों ने सीएम के नाम दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्नमांगों को लेकर छत्तीसगढ़ फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। फार्मासिस्टों का कहना है कि फार्मासिस्ट संवर्ग के वर्तमान पदों का उन्न्यन कर सभी दवा काउंटरों में फार्मासिस्ट, सीएचसी के लिए चीफ फार्मासिस्ट, जिला अस्पताल के लिए फार्मेसी अधिकारी लंबित सरकार द्वारा प्रस्तावित मांग पूरी की जाए। इसके अलावा दवा क्रय समिति में उन्हें अनिवार्य रूप से रखा जाए, फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर परीक्षा द्वारा भरती, सीआरएमसी तथा आरएसबीवाय प्रोत्साहन भत्ता, प्रत्येक तहसील में ड्रग इंस्पेक्टर की नियुक्ति करने सहित अन्य मांग शामिल है। ज्ञापन देने वालों में प्रकाश कश्यप, सुनील कुमार सिंह, मुरलीमनोहर साहू, सुकचरण साहू, मुकुंद चंद्रा, विजय सोनी, ऋतेश चंद्रा, तरूण सिंह शामिल थे।