भैंसमुड़ी में पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ आज से
जांजगीर-चांपा | समीपस्थ ग्राम भैंसमुड़ी में पंच कुंडीय रूद्र महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यज्ञ बुधवार 10 फरवरी को कलश यात्रा, मंडप प्रवेश एवं पंचांग पूजा के साथ प्रारंभ होगा। यज्ञाचार्य पं. अमित मिश्रा (सिवनी- नैला) व भगवदाचार्य पं. सुनील तिवारी हैं। यज्ञ रोज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा भागवत की कथा दाेपहर 2.30 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। श्रद्धालुओं से इसका लाभ लेने की अपील की गई है।