बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी आज
जांजगीर-चांपा|राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस के अवसर पर जिले में 10 फरवरी को स्कूलों व आंगन बाड़ी केंद्रों में सभी बच्चों को कृमिनाशक की दवा खिलाई जाएगी। बच्चों को यह दवा चबा-चबाकर खाने को कहा गया है। कृमि संक्रमण से बचने के लिए 6 वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों को ऐलबेन्डाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यदि कोई बच्चा 10 फरवरी को यह दवा खाने से वंचित हो जाएगा तो उसे 15 फरवरी माप-अप-डे पर यह गोली खिलाई जाएगी।