पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाट्स एप और फेसबुक से भी देंगे प्रेम का संदेश

वाट्स एप और फेसबुक से भी देंगे प्रेम का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

प्रेम दिवस वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाएगा। युवा पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण तो कर रहे हैं पर डर डर कर। युवा अपने प्रेम का इजहार करने के लिए टेक्नॉलॉजी का प्रयोग करेंगे। सोशल मीडिया, वाट्स एप और फेसबुक पर अपने प्रेम का इजहार करेंगे। वैलेंटाइन डे को लेकर टीन एजर्स में खासा उत्साह है, इसके बावजूद वे लुक छिप कर मोहब्बत का इजहार करेंगे। वैलेंटाइन डे मनाने वाला युवा वर्ग इसे खास बनाने की तैयारियों में जुट गया है।

प्रेमी अपने प्रेम के इजहार के लिए सुरक्षित जगहों की तलाश में है। कुछ तो ग्रुप में पार्टी तथा पिकनिक के रूप में इसकी तैयारी भी कर चुके हैं लेकिन विरोध के चलते पार्टी तथा पिकनिक स्थलों को गुप्त रखा गया है। हालांकि नगर में कोई लवर पाइंट नहीं है, और न ही जिले के लोग अभी उतने माडर्न हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर अपने बिलव का दामन थामे बेफिक्र होकर घुम सकें। वैलेंटाइन डे के दिन गुलाब की मांग अधिक होती है, लाल गुलाब प्रेम प्रदर्शित करने का सबसे सशक्त माध्यम होता है। आसपास में कहीं पर भी बड़े पैमाने पर गुलाब की खेती नहीं होती जिसको देखते फूल का व्यापार करने वाले बाहर से गुलाब मंगाते हैं। गुलाब के फूल इस दिन दस रुपए से लेकर 100 रुपए तक बिकते हैं। गुलाबों की बढ़ती मांग बताती है की युवाओं में वैलेंटाइन डे को लेकर काफी क्रेज है। शहर की गिफ्ट दुकानों में भी विशेष कलेक्शन मंगाए गए है। जनरल स्टोर के संचालकों ने बताया कि वेलेंटाइन डे पर प्राइवेसी ज्यादा होती है, जिले के युवक-युवतियां अभी सार्वजनिक रूप से सामने आने में हिचकते हैं, चोरी-चोरी सामान की खरीदी करते हैं। वैलेंटाइन डे का क्रेज पिछले एक दशक में बढ़ा है। क्रेज बढऩे के साथ-साथ इसके विरोधियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा- प्रेम के लिए अलग-अलग नजरिया होता है। कोई प्रेम को समर्पण कहता है, तो कोई त्याग का रूप मानता है। संत आशाराम आश्रम सत्संग भवन तपसीबाबा धाम केराझरिया में 14 फरवरी को मातृ- पितृ पूजन दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस मौके पर माता- पिता की आरती की जाएगी।

शिव सेना की युवा सेना करेगी सुरक्षा
शिव सेना की युवा शाखा वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोडा़ें को सुरक्षा देगी। इस संबंध में बैठक कर निर्णय लिया गया है। शिव सेना युवा सेना के जिला अध्यक्ष रवि पाण्डेल और सचिव मौतम साहू समेत पदाधिकारियों का कहना है कि शिव सेना भावनात्मक प्रेम के खिलाफ नहीं है, सिर्फ प्यार के नाम पर फैल रहे अश्लिलता और भारतीय संस्कृति की पवित्रता को खराब करने वालों के विरोध में उनका संगठन काम करता है।

वैलेनटाइन डे
खबरें और भी हैं...