लाइवलीहुड कॉलेज में हुआ समारोह
जांजगीर-चांपा | लाइवलीहुड कॉलेज जांजगीर में मेडिकल नर्सिंग के अंतर्गत वेबसाइट असिस्टेंट व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण समापन के बाद विदाई एवं नए प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान लाइवलीहुड कॉलेज के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन भी किया।