तिलई मार्ग बनेगी साढ़े 4 करोड़ से
अकलतरा | मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जाजल्यदेव महोत्सव के समापन के अवसर पर जांजगीर आगमन पर सांसद कमला पाटले, अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह ,जनपद पंचायत अकलतरा के अध्यक्ष रामगोपाल कौशिक द्वारा मुख्य मार्ग से ग्राम तिलई के अंदर तक सड़क के लिए साढ़े चार करोड़ की सड़क निर्माण को अविलंब प्रारंभ कराए जाने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर जारी कर निविदा आमंत्रित की गई है। शीघ्र ही इस निर्माण कार्य के लिए कार्यादेश जारी किया जाएगा।