विवाहिता महिला ने जहर सेवन कर ली आत्महत्या
जांजगीर-चांपा | विवाहिता महिला ने अपने घर का दरवाजा बंद कर जहर सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम करमंदी की है। नैला चौकी प्रभारी यूएल पटेल के अनुसार ग्राम का रामचरण बिंझवार और उसकी प|ी शनिवार की सुबह एक साथ खाना खाए हैं। इसके बाद रामचरण काम करने के लिए निकल गया। घर में उसकी प|ी ईश्वरी बाई (23 वर्ष) अकेली थी। उसने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया और जहर सेवन कर लिया। दोपहर में जब घर का दरवाजा बंद था तो लोगों को शक हुआ। चौकी में सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर घर के दरवाजा को तोड़ा गया। महिला अंदर मृत पड़ी थी। श्री पटेल ने बताया कि पास में ही जहर का डिब्बा पड़ा था जिससे उसके जहर सेवन कर आत्महत्या करने की आशंका है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।