- Hindi News
- मानवाधिकार का धौंस दिखाकर अवैध वसूली का किया प्रयास
मानवाधिकार का धौंस दिखाकर अवैध वसूली का किया प्रयास
खुदको मानवाधिकार आयोग के सदस्य बताकर दुकानदार से 2 हजार के अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मालखरौदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अड़भार में कन्हैया देवांगन की किराना दुकान है। बुधवार दोपहर 12 बजे 4 लोग उसके दुकान में पहुंचे और खुद को मानवाधिकार आयोग का सदस्य बताते हुए पालिथीन के जांच करने की बात कही। उन्होंने दुकान की चेकिंग भी की और कुछ पालिथीन मिलने पर कार्रवाई का डर दिखाते हुए 2 हजार रुपए की मांग की। दुकानदार को शक हुआ तो उसने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी।
पुलिस कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गई चारो युवकों ने पुलिस को आई कार्ड दिखाते हुए खुद को मानवाधिकार आयोग का सदस्य बताया। पुलिस ने चारो को धारा 170, 384, 34 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में किरोडीमल नगर रायगढ़ के छतर सिंह चौहान, संदीप यादव, विजय चौहान और ओमप्रकाश ठाकुर शामिल है।