शराब से भरी माजदा पलटी, एक की मौत
जांजगीर| शराबसे भरी एक माजदा तिलई मोड़ के पास अनियत्रित होकर पलट गई। जिससे ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार करेरा जिला डिडौरी मध्यप्रदेश निवासी सुरेश कुमार पिता राजाराम मरकाम मंगलवार की रात माजदा क्रमांक सीजी 10 सी 4569 से जशपुर जा रहा था।
वह बिलासपुर से अंग्रेजी शराब बीयर लेकर जशपुर के लिए निकला था। रात करीब 12 तिलई मोड़ के पास ड्राइवर सुरेश कुमार नियंत्रण खो बैठा और माजदा पलट गई। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण सुरेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।