जांजगीर| हसौदक्षेत्र गुजियाबोड के पास सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चोरभट्ठी निवासी वेदप्रकाश सतनामी बुधवार की शाम बाइक से अपनी घर की ओर से जा रहा था। शाम 7 बजे हाइवा ने उसे ठोकर मार दी।
गंभीर चोट लगने के कारण बाइक चालक वेदप्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।