पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यालय ट्रांसफर के विरोध में हुआ प्रदर्शन

कार्यालय ट्रांसफर के विरोध में हुआ प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र का चांपा से जांजगीर हो गया स्थानांतरण

चांपा|जिलाव्यापारएवं उद्योग केन्द्र के चांपा से स्थानांतरण को लेकर बुधवार को नगरवासियों ने विरोध जताया। नागरिकों ने अपना विरोध जताते हुए कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बाद में कलेक्टर से भेंट कर कार्यालय को चांपा में ही रखने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। जिला बनने के बाद से चांपा के पुराने नगर पालिका भवन में उद्योग केंद्र का कार्यालय चल रहा है। अब इसके लिए जांजगीर में नया भवन बनकर तैयार हो गया है। जब चांपा के नागरिकों ने इस भवन के स्थानांतरित होने की खबर सुनी तब वे इसके विरोध में लामबंद हो गए।

बुधवार की सुबह 10 बजे नगरवासी उद्योग केन्द्र के सामने पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर एसडीएम अरविंद शर्मा, एसडीओपी पीसी राय और थाना प्रभारी केपी मरकाम मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दी गई लेकिन वे कलेक्टर से चर्चा करने की बात पर अड़े रहे। आखिरकार दोपहर 1. 30 बजे प्रतिनिधिमंडल की कलेक्टर ओपी चौधरी से भेंट कराई गई। कलेक्टोरेट में कलेक्टर से चर्चा करते हुए प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने जनभावनाओं को ध्यान में रख कर फैसला लेने का आग्रह किया। उद्योग केंद्र कार्यालय को चांपा में ही यथावत रखने की मांग कीा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों के विरोध के बावजूद चांपा नगर की उपेक्षा की बात कहते हुए उद्योग केन्द्र के अलावा चांपा में संचालित अन्य कार्यालय का स्थानांतरण चापंा से किए जाने की मांग की। कलेक्टर ने फिलहाल उद्योग केंद्र के कार्यालय के जांजगीर स्थानांतरण को स्थगित करने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में प्ूर्व नपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, पूर्व उर्दू अकादमी अध्यक्ष सलीम मेमन, पूर्व नपा उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शीतल सोनी, पूर्व पार्षद विजय सोनी, युकां लोकसभा अध्यक्ष टींकू मेमन, एनएसयूआई पूर्व जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, किसान नेता मंगतूराम शर्मा शामिल थे।

प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी

^जनभावनाओं को देखते हुए उद्योग केंद्र के कार्यालय के जांजगीर स्थानांतरण को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अभी यह कार्यालय चांपा में ही संचालित होगा।\\\'\\\' ओपीचौधरी, कलेक्टर जांजगीर- चांपा