रानी सरगम आर्केस्ट्रा आज
जांजगीर|शहर अभीशक्ति की भक्ति में पूरी तरह डूबा हुआ है। हर चौक-चौराहे सहित मोहल्ले में दुर्गा की प्रतिमा बैठाई गई है। न्यू चंदनिया पारा शिव मंदिर मोहल्ले में भी दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। 30 सितंबर को रितेश कुमार नैला द्वारा रानी जागरण सरगम आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। समिति के सदस्य विष्णु यादव ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक से संख्या में लोगों को उपस्थित होने की अपील की है।