नैला में नवधा रामायण प्रारंभ
जांजगीर| श्रीशिवशक्ति धर्म सेवा समिति नैला द्वारा अखंड नवधा रामायण का आयोजन रेलवे स्टेशन के सामने श्रीराम मंदिर नैला में किया गया है। सोमवार 29 सितंबर को कलश यात्रा देव आवाहन के साथ कथा प्रारंभ हो गई है। कथा का समापन, हवन सहस्त्रधारा 9 अक्टूबर को हाेगा। समिति के अध्यक्ष व्यास कश्यप ने बताया कि चयनित मंडलियों को स्मृति चिन्ह विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।