प्रभारी सचिव ने की समीक्षा
जांजगीर|छत्तीसगढ़ शासनके गृह, जेल, परिवहन, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव एनके असवाल ने गुरूवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि जिले में कृषि और उद्योग के साथ ही साथ यहां दूसरे अन्य क्षेत्रों में भी विकास की अपार संभावनाएं मौजूद है। सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से दूरगामी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें ताकि जिले की जनता को उसका बेहतर लाभ मिल सके। मछलीपालन, रेशम उत्पादन, डेयरी, सुकरपालन तथा फूलोत्पादन जैसे आयमूलक व्यवसायों पर जोर देने की बात कही।
प्रभारी सचिव ने कहा कि जिले में दिनोदिन बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस, परिवहन, राजस्व निर्माण एजेंसियों को मिलकर विशेष उपाय किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मुख्य सड़कों में ऐसे ब्लेक स्पॉट चिन्हित किए जाएं जहां दुर्घटनाएं अधिक हो रही है और उन स्थानों में आगे और दुर्घटनाएं हो सके इसके लिए आवश्यक संकेतक, डिवाईडर अन्य सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने ओव्हर लोडेड तथा बिना परमिट के वाहनों पर कड़ी कार्रवाई भी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। जिले में संचालित हो रहे सभी कारखानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं तथा सभी श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एसपी प्रशांत अग्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे। प्रभारी सचिव ने बैठक में जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित सड़क, पुल, पुलियां, अस्पताल स्कूल भवन तथा नहरों की मरम्मत के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसियों को सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता से निर्धारित समय-सीमा पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के शिवरीनारायण में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्माणाधीन बैराज के आस-पास के क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने को कहा है ताकि लोग यहां के सुंदर दृश्य का लाभ उठा सके। बैठक में विभागवार संचालित गतिविधियों योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि आधा वित्तीय वर्ष समाप्त हो चुका है।
सभी विभागीय अधिकारी योजनावार