पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीआईसी की बैठक में 25 लाख के कार्यों को मिली स्वीकृति

पीआईसी की बैठक में 25 लाख के कार्यों को मिली स्वीकृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर|नगरपालिका परिषदजांजगीर नैला का प्रेसीडेंट इन कौंसिल की बैठक 23 सितम्बर को नगरपालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार के अध्यक्षता में हुई। बैठक में रखे गए सभी 35 एजेंडे पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई। वार्ड क्र. 1 के मुक्तिधाम तरफ सीसीरोड, वार्ड क्र.4 मुक्ति धाम तरफ से शेष सीसी रोड,वार्ड क्र. 10 खम्हरिया तालाब पार की ओर सीसी रोड, कचहरी चौक से केरा रोड मे डिवाइडर निर्माण आदि कई कार्यों में लगभग 25 लाख के विकास कार्य को कराने स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में पार्षद निधि से पाइप लाईन, विद्युत सौंदर्यीकरण आदि कराने की भी बैठक में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने ,मच्छर रोधी दवाईयों का नालियों मे छिड़काव करने, फागिंग मशीन का नियमित चलाने ,पेयजल व्यवस्था में सुधार लाने, मुख्य सड़कों, गलियों में उचित प्रकाश व्यवस्था को आने वाले नवरात्रि पर्व, दुर्गोत्सव को ध्यान में रखकर सभी मूलभूत सुविधाओं को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से सतत् निरीक्षण कर संचालित करने के लिए, सफाई ,विद्युत, प्रभारियों को निर्देश दिया गया। बैठक में नीता थवाईत, उदय कश्यप, दुलौरिन चौरसिया, एसएन उपाध्याय, सीएस साहू, वीरेंद्र निर्मलकर आदि उपस्थित थे।

फोटो- 26 जेएएन 10

=========