पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लगेंगे शिविर

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लगेंगे शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर|जिले मेंगरीबी रेखा से नीचे मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के ऐसे हितग्राही जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है उनका सरकारी खर्च पर समुचित इलाज के लिए आगामी 30 सितंबर को जांजगीर, अकलतरा सक्ती में संजीवनी कोष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से जांजगीर के जिला अस्पताल में तथा अकलतरा सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने संजीवनी कोष शिविर में जिले के अधिक से अधिक लोगों को इन शिविरों में लाभान्वित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर ने बताया कि 30 सितंबर को आयोजित होने वाले इन संजीवनी कोष शिविरों में जिला अस्पताल में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकलतरा में नारायणा हॉस्पिटल रायपुर तथा सक्ति में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को चिन्हित करेंगे और इन मरीजों का संजीवनी कोष से इन्हीं हॉस्पिटलों में शासन के खर्चे पर निशुल्क उपचार कराया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि चिरायु टीम द्वारा स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में परीक्षण के दौरान जो बच्चे गंभीर बीमारियों से पीड़ित पाए गए है उन्हें भी इन शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित कराया जाए ताकि उनका संजीवनी कोष से निशुल्क उपचार कराया जा सके। कलेक्टर ने बताया कि संजीवनी कोष के तहत बीपीएल मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के हितग्राही ही लाभान्वित हो सकेंगे। इसके अलावा अन्य जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री सहायता कोष, रेडक्रास सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

इन बीमारियों का होगा इलाज

सीएमएचओडॉ.आरएल धृतलहरे ने बताया कि संजीवनी कोष के तहत 30 विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का सरकारी निजी अस्पतालों में सरकारी खर्चे पर निशुल्क उपचार कराया जाता है। इसमें सभी प्रकार के कैंसर रोग, वक्षीय शल्य क्रियाएं, गुर्दे का ऑपरेशन प्रत्यारोपण, कूल्हे की हड्डी बदलना, घुटना बदलना, हेड इनज्यूरी, अंग प्रत्यारोपण, नीम बेहोशी, रीढ़ की हड्डी की शल्यक्रियाएं, आंख के परदे, प्रसवोत्तर जटिलताएं, हृदय की शल्य क्रियाएं तथा प्राकृतिक औद्योगिक दुर्घटनाओं के उपचार एवं शल्य क्रियाएं सहित अन्य बीमारियों का उपचार शामिल है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में मरीजों का परीक्षण कर उनके