विशेष ग्राम सभा 2 से
जांजगीर| जिलेकी सभी ग्राम पंचायतों में आगामी 2 अक्टूबर से एक सप्ताह तक निरंतर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में वित्तीय वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 के आय-व्यय की मदवार जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर ने विकासखण्ड स्तर के सभी मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से इन ग्राम सभाओं में उपस्थित रहकर ग्रामीणों को विभागीय जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।