पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा के प्रकरणों का होगा निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा के प्रकरणों का होगा निपटारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर| आपसीसमझौते और राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण के लिए आगामी 6 दिसंबर को पूरे देश में एक साथ नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिले में इसके आयोजन के लिए जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवमंगल पाण्डेय की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों, राज्य सरकार के जिला अधिकारियों, बैंक प्रबंधकों, सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक जिला न्यायालय भवन में की गई। बैठक में शासकीय विभागों से संबंधित, श्रमिक, उद्योग, बैंक आदि के राजीनामा और समझौता योग्य अधिक से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने पर चर्चा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती ममता शुक्ला ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में जिला एवं तहसील स्तर के दिवानी, फौजदारी, दावा, परिवार न्यायालय के प्रकरण, श्रम न्यायालय, उपभोक्ता मामले, राजस्व प्रकरण, विद्युत, रेलवे, बीमा, आपदा क्षतिपूर्ति, मनरेगा तथा बैंक वसूली आदि से संबंधित मामलों का निराकरण सुलह समझौते राजीनामा के माध्यम से किया जाएगा।

बैठक में अपर जिला न्यायाधीश सुरेश सोनी, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश पंकज सिन्हा, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश जेके नीलम, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश बीपी वर्मा, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश सक्ती जितेन्द्र कुमार जैन, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश सक्ती श्रीमती ममता शुक्ला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अर्चना भास्कर, एसपी प्रशांत अग्रवाल, अपर कलेक्टर एसके पवार सहित अन्य न्यायाधीश विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।