पुत्र ने की पिता की हत्या, जुर्म दर्ज
जांजगीर| मानसिकरूप से विक्षिप्त युवक ने आवेश में आकर अपने पिता की हत्या कर दी। पिता पुत्र के रिश्ते को कलंकित करने वाली यह घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के कांशीगढ़ में बुधवार की दोपहर घटी। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस अभी हत्या की वजह नहीं बता पा रही है। पुलिस के अनुसार कांशीगढ़ निवासी पीर खान का बुधवार की दोपहर 12 बजे उसके बेटे आमिर खान से किसी बात पर विवाद हो गया। तैश में आकर आमिर ने अपने बाप पीर खान के सिर में लोहे के रॉड से सांघातिक वार कर दिया। जिससे पीर खान की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पुत्र फरार हो गया है।
विवाद की वजह क्या थी और उसने क्यों हत्या की इसका खुलासा पुलिस अभी नहीं कर रही है।
========