बेजाकब्जा हटाने की मांग
जांजगीर| बेजाकब्जाहटाने के लिए सिवनी के ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में सिवनी के ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच के उदासीन रवैये के चलते शासकीय जमीन पर लोग बेधड़क कब्जाकर मकान, दुकान एवं बाड़ी का निर्माण कर रहे है। कुछ लोग नंबरी जमीन को बेचकर शासकीय जमीनों पर मकान बना रहे है।
पूर्व में बेजा कब्जा हटाने के लिए लोगों को चार माह का समय दिया गया था लेकिन आज बेजाकब्जा नहीं हटाया गया है। पुराना ग्राम पंचायत भवन के पास बापू स्मारक है, जिसके सामने पक्का दुकान, होटल मांस की दुकान है।