- Hindi News
- जांजगीर से मालती तो चांपा से पुरुषोत्तम पर लगाया दांव
जांजगीर से मालती तो चांपा से पुरुषोत्तम पर लगाया दांव
पहलेचरण में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अध्यक्ष पार्षदों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अभी तक प्रत्याशियों के नाम पर विधिवत मुहर नहीं लगा सकी है, जबकि भाजपा ने शुक्रवार की शाम ही सूची जारी कर दी है। नपा जांजगीर- नैला से मालती रात्रे, चांपा से पुरुषोत्तम शर्मा, सक्ती से कन्हैया गोयल और अकलतरा से राजेश्वर पाटले को अध्यक्ष की टिकट दी गई है।
मालती पहले भी नपा अध्यक्ष रह चुकी हैं। पुरुषोत्तम भी उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। कन्हैया संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और वर्तमान में पार्षद भी हैं। राजेश्वर जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में मंडल महामंत्री हैं। अध्यक्ष के साथ ही चारों नगर पालिका के 90 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तििथ 15 दिसंबर निर्धारित की गई है।
शुक्रवार की शाम सूची जारी होने के बाद शनिवार 13 दिसंबर को कई भाजपा प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। मालती रात्रे शिक्षाकर्मी हैं, उनकाे अपनी नौकरी से त्यागपत्र देना होगा। सोमवार को प्रक्रिया पूरी कर वे नामांकन दाखिल करेंगे। चांपा के पुरूषोत्तम शर्मा और सक्ती के कन्हैया गाेयल ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। अब साेमवार को भाजपा और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों द्वारा बीफार्म के साथ नामांकन दाखिल किया जाएगा।
जैजैपुर में नाराज कार्यकर्ताओं ने किया पूतला दहन।
जैजैपुर में पुतला दहन
जैजैपुरके बस स्टैंड चौक में शनिवार की सुबह भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। बताया जा रहा है कि टिकट से वंचित लोगों ने क्षेत्र के वरिष्ट नेता प्रदेश मंत्री निर्मल सिन्हा का पुतला दहन किया है। हालांकि पुतला दहन करने वालों के नाम अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद के टिकट की दौड़ में शामिल हरनारायण यादव के समर्थकों ने पुतला दहन किया है।
हरनारायण का कहना है कि वे पुराने कार्यकर्ता हैं और उनकी टिकट कटने से समर्थकों ने नाराज होकर निर्मल सिन्हा का पुतला दहन किया।
पार्षद के उम्मीदवार
अध्यक्ष भी फाइनल
दूसरेचरण में होने वाले नगर पंचायत चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का नाम भाजपा ने फाइनल कर लिया है। नगर पंचायत नवागढ़ के लिए बद्री केशरवानी, बलौदा के लिए जमुनादेवी रात्