पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बार टल चुका है ब्लड स्टोरेज सेंटर का शुभारंभ, अब 15 को

दो बार टल चुका है ब्लड स्टोरेज सेंटर का शुभारंभ, अब 15 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुप्रतिक्षितब्लड स्टोरेज सेंटर का जिले में शुभारंभ करने का दावा अक्टूबर माह से किया जा रहा है। दो बार यह टल चुका है। विभाग द्वारा फिर एक बार दावा किया जा रहा है कि सोमवार 15 दिसंबर को ब्लड स्टोरेज सेंटर का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए मशीनें जिला अस्पताल में पहुंच चुकी हैं।

जिला चिकित्सालय में ब्लड स्टोरेज के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा पिछले तीन माह से प्रक्रिया तेज कर दी गई है। लेकिन यह बहुप्रतिक्षित मांग पूरी नहीं हो पा रही है। ब्लड बैंक या ब्लड स्टोरेज नहीं होने से जरूरतमंद व्यक्ति पहले जिले में भटकना पड़ता था। फिर भी व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें बिलासपुर जाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने कई बार उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था। अक्टूबर माह में ही जिले के लोगों को ब्लड स्टोरेज की सुविधा मिलने वाली थी। लेकिन ब्लड स्टोरेज के लिए रेफ्रिजरेटर सहित अन्य सामान को फीट करने के लिए रायपुर से टेक्नीशियन नहीं पहुंच सके। इसकी वजह से कार्य टल गया। इसके बाद पिछले माह फिर एक तारीख निर्धारित की गई थी। विभाग द्वारा तैयारी पूरी होने का दावा भी किया गया था। ऐन वक्त पर ब्लड निकालने वाले टेक्नीशियन नहीं आए और दूसरी बार कार्यक्रम टल गया। अब जिला अस्पताल में ही इसके लिए कैंप 15 दिसंबर लगाने का निर्णय लिया गया है। पैथोलाजिस्ट प्रताप सिंह कुर्रे बिलासपुर की टीम द्वारा खून संग्रहित किया जाएगा।

ब्लड स्टोरेज के लिए पहुंच चुकी है मशीन

ब्लड स्टोरेज के लिए रायपुर से रेफ्रिजरेटर, ब्लड काउच, सिलिंग, माइक्रोस्कोप सहित अन्य मशीनें अस्पताल में पहुंच चुकी हैं। जिला चिकित्सालय के ऊपर तल में ब्लड स्टोरेज के लिए कमरा निर्धारित किया गया है। ब्लड स्टाेरेज के बाद बहुत जल्द ब्लड बैंक भी जिला चिकित्सालय में खुल जाएगा। इसके लिए रायपुर से अभी बहुत कुछ मशीनें आना बाकी है।

जिला चिकित्सालय में ब्लड स्टोरेज के लिए मशीन पहुंच चुकी है। 15 दिसंबर को ब्लड डोनेट के लिए कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद ब्लड स्टोर कर जरूरतमंद व्यक्तियों को दिया जाएगा। ब्लड बैंक के लिए अभी मशीनें आना बाकी है। मशीन आते ही ब्लड बैंक की सुविधा भी जिलावासियों को मिलने लगेगी। डा.वीके अग्रवाल, सिविलसर्जन जिला अस्पताल

फालोअप

भास्कर