पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधी राशि भी खर्च नहीं कर सके विधायक

आधी राशि भी खर्च नहीं कर सके विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकोंका एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। वे अपने क्षेत्रों में लगातार लोगों के संपर्क में होने और विकास कार्यों के दावे कर रहे हैं लेकिन उनका रिपोर्ट कार्ड कहता है कि साल भर के कार्यकाल में उन्हें पचास प्रतिशत अंक भी नहीं मिल सकता। इस एक वर्ष के कार्यकाल में विधायकों ने अपनी निधि का आधा पैसा भी क्षेत्र के विकास के लिए खर्च नहीं किया है। अकलतरा विधायक 32 प्रस्तावों की अनुशंसा कर सबसे आगे हैं तो वहीं जैजैपुर विधायक दस कार्यों की अनुशंसा कर पीछे हैं।

सभी विधायकों की अनुशंसा पर कार्य स्वीकृत भी हो गए हैं लेकिन आश्चर्यजनक ढंग से जांजगीर-चांपा विधायक द्वारा प्रस्तावित 20 कार्यों में से एक भी कार्य की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। सभी विधायकों को अपने क्षेत्र में सीसी रोड, सामुदायिक भवन, नाली, स्वागत द्वार, मंगल भवन, हैंडपंप, बिजली खंभा सहित अन्य विकास कार्यों के लिए प्रति वर्ष एक करोड़ रुपए दिए जाते हैं। इसमें से 75 लाख रुपए के कार्यों की स्वीकृति वे स्वयं दे सकते हैं जबकि 25 लाख रुपए के कार्य जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा उनके क्षेत्र में स्वीकृत करने का प्रावधान है। इस वित्तीय वर्ष में विधायकों को पहले 40 प्रतिशत 30 लाख रुपए और दूसरी किस्त में 30 प्रतिशत 22 लाख 50 हजार रुपए सहित 52 लाख 50 हजार रुपए का आबंटन दिया जा चुका है। वर्तमान वित्तीय वर्ष का नौ महीने बीतने को हैं, पर क्षेत्र विकास की इस राशि काे खर्च करने में विधायक कोताही बरत रहे हैं। कार्याें को स्वीकृति देने के मामले में जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा सबसे पीछे हैं। उन्होंने 8 कार्यों के लिए 24 लाख 50 हजार की स्वीकृति दी है और मात्र चार कार्य ही स्वीकृत हो पाए हैं। सक्ती के विधायक खिलावन साहू ने 19 कार्यों के लिए 31 लाख 61 हजार रुपए की स्वीकृति दी है, जिसमें 19 लाख 55 हजार के 15 कार्य स्वीकृत हुए हैं। चंद्रपुर विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने लगभग 30 लाख रुपए के 27 कार्यों की अनुशंसा की और सभी स्वीकृत भी हैं। अकलतरा विधायक चुन्नीलाल ने लिमिट से ज्यादा राशि के लिए कार्यों की अनुशंसा की है। उन्होंने 32 कार्यों के लिए 54 लाख 23 हजार की स्वीकृति दे दी है। जबकि स्वीकृति 34 लाख 22 हजार के मात्र 22 कार्यों को मिल पाई है। जांजगीर- चांपा के विधायक मोतीलाल विकास कार्यों के मामले में पूरी तरह से फेल हैं। उन्होंने 40 लाख की