दी गई कॅरियर गाइडेंस की जानकारी
जांजगीर.कॅरियर कोलेकर विद्यार्थी पहले से ही जागरूक रहें इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों में उन्हें जानकारी दी जा रही है। इसी के तहत शनिवार को महामाया हायर सेकंडरी स्कूल पामगढ़ में कॅरियर वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को संबाेधित करते हुए सहा. संचालक शिक्षा अंजना खाखा ने कहा कि विद्यार्थी स्कूली शिक्षा के दौरान इंजीनियर डॉक्टर बनने का सपना तो देखते हैं।
पर उसी विषय में वे कमजोर भी हो जाते हैं जिस क्षेत्र में वे कॅरियर बनाना चाहते हैं इसलिए जरूरी है कि जिस विषय में विद्यार्थी की रूचि हो उसी क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए प्रयास करें। श्रीमती खाखा ने शिक्षकों से भी कहा कि वे ऐसे विद्यार्थियों को चिन्हांकित करें और जिस क्षेत्र में जिस विषय में रूचि हो उसके लिए प्रेरित करें। बीईओ पीएल कौशिक ने कहा कि जिस विषय में विद्यार्थी असहज महसूस करता है उस विषय के शिक्षक से लगातार संपर्क में रहें ताकि अपनी समस्या का समाधान कर सकें। उनहोंने विद्यार्थियों से कहा कि वे भौतिक शास्त्र के शिक्षक हैं, किसी विद्यार्थी को इस विषय में दिक्कतें हो तो वे उनसे भी पूछ सकते हैं। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र शुक्ला ने स्कूल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में रोज ही विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान की जानकारी दी जाती है। सीईओ जनपद पंचायत डीएस यादव ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि काम कोई भी कठिन नहीं है, कॅरियर के सभी विकल्प आपके सामने खुले हैं। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्हाेंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे संकल्प से विकल्प कार्यक्रम को गंभीरता से लें।
तथा अपने कॅरियर के लिए गंभीर रहें। जिला रोजगार अधिकारी केएन पटेल ने विद्यार्थियों को कॅरियर से संबंधित बहुत से विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में वे जाना चाहते हैं। उसकी तैयारी दो साल पहले से कर लें, ताकि आसानी से परीक्षा में सफलता मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी आगाह किया कि आने वाले समय में प्रतियोगिता कितनी कठिन हो जाएगी। सरकार द्वारा इस वर्ष से आयोजित होने वाली सीजीपीएमटी, अआईपीएमटी सहित विभिन्न परीक्षाओं के संबंध में जानकारी के साथ ही तैयारी कैसे करें इसकी भी जानकारी उन्होंने दी। विद्यार्थियों से सवाल भी पूछे गए, सवालाें का सही जव