- Hindi News
- सूचना बोर्ड से मिलेगा थाने का नंबर और मेल आईडी
सूचना बोर्ड से मिलेगा थाने का नंबर और मेल आईडी
पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की सहूलियत के लिए थाना क्षेत्र के हिसाब से सूचना बोर्ड लगाया जा रहा है। बोर्ड में थाना क्षेत्र के सीमा प्रारंभ और थाना के साथ ही कंट्रोल रूम जांजगीर का दूरभाष नंबर दिया गया है। साथ ही बोर्ड में थाना की दूरी और थाना का ई-मेल आईडी भी सार्वजनिक किया गया है।
मालखरौदा थाना प्रभारी केएल यादव ने बताया कि यह सब करने के पीछे शासन की मंशा है, कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर लोगों को क्षेत्र के थाना के संबंध में जानकारी मिल सके। लोग आसानी से अपनी समस्याओं को लेकर थाना में आकर जानकारी दे सकेंगे और उनका निदान भी पा सकेंगे। थाना प्रभारी ने बताया की कई बार लोगों को भी ज्ञात नहीं होता कि उनका गांव कौन से थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इन्ही सब को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी थाना क्षेत्रो की सीमा प्रारंभ और सीमा समाप्ति की सूचना बोर्ड लगवाई जा रही है।